क्षेत्रीय
23-Mar-2026
...


बिलासपुर (ईएमएस)। सिंधी समाज के नववर्ष चेट्रीचंड्र महोत्सव पर शहर में आस्था और उत्साह का माहौल देखने को मिला। सिंधी युवक समिति द्वारा भगवान लाल साईं झूलेलाल की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए।समिति के संयोजक एवं संरक्षक अमर बजाज ने बताया कि भगवान झूलेलाल की विधि-विधान से पूजा-अर्चना और महाआरती के बाद शोभायात्रा बंधवापारा से प्रारंभ हुई। यह विभिन्न मार्गों से होती हुई रात में सिंधी कॉलोनी स्थित पूज्य सिंधी पंचायत भवन पहुंचकर संपन्न हुई, जहां समाज के लोगों ने भव्य स्वागत किया। भाईचारे का संदेश, सर्वधर्म खुशहाली की कामना शोभायात्रा के समापन के बाद बहराणा साहब की ज्योत का विधिवत पूजन कर तालाब में विसर्जन किया गया। इस दौरान सर्व समाज में भाईचारा, शांति और सर्वधर्म की खुशहाली के लिए विशेष पूजा-अर्चना की गई।बहराणा साहब विसर्जन के अवसर पर अमित संतवानी, संजय मतलानी, मुकेश मूलचंदानी, रमेश वाधवानी, भगवान दास भोजवानी, राजेश चंदवानी, विजय वाधवानी, राजकुमार बजाज, रमेश भोजवानी सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। मनोज राज 23 मार्च 2026