क्षेत्रीय
23-Mar-2026
...


बस्ती (ईएमएस)। मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के खझौला निवासी विवेक सिंह पुत्र वीरेन्द्र सिंह ने समाधान दिवस में और उप जिलाधिकारी सदर को पत्र देकर गड़ही संख्या 340 पर अवैध रूप से मनोज सिंह पुत्र ओंकर सिंह, गंगाराम पुत्र रामानन्द, शिवदास पुत्र लालमन, हरीराम पुत्र बृजमोहन द्वारा मकान बनाकर कब्जा कर लिये जाने के मामले में गड़ही की भूमि को खाली कराकर जुर्माना जमा कराने की मांग किया है। प्रार्थना पत्र में विवेक सिंह ने कहा है कि तहसीलदार बस्ती द्वारा गड़ही संख्या 340 पर अवैध रूप से मकान बनाने के मामले में वेदखली व क्षतिपूर्ति का आदेश होने के बावजूद लेखपाल अर्पित श्रीवास्तव व कानूनगो कब्जा हटवाने में आनाकानी कर रहे हैं। विवेक ने मांग किया है कि टीम गठित करके इसे खाली कराया जाय। .../ 23 मार्च /2026