क्षेत्रीय
23-Mar-2026
...


बिलासपुर (ईएमएस)। शहर के आई तुलजा भवानी मंदिर परिसर में स्वराज्य जननी जिजा माता की प्रतिमा विधिवत स्थापित की गई। मराठा समाज द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।मराठा समाज के अध्यक्ष शशांक चौहान ने बताया कि मंदिर परिसर का करीब 10 लाख रुपए की लागत से जीर्णोद्धार कराया गया है। इसके साथ ही परिसर में छत्रपति शिवाजी महाराज की माता जिजा माता की प्रतिमा स्थापित की गई, जिसे विशेष रूप से महाराष्ट्र से बनवाया गया। जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में लोकार्पण प्रतिमा का लोकार्पण शहर विधायक अमर अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में महापौर पूजा विधानी और मराठा समाज की महिला संरक्षक शोभा बिबे सहित समाज के कई गणमान्य सदस्य मौजूद रहे।प्रतिमा स्थापना को लेकर मराठा समाज के सदस्यों में खासा उत्साह देखा गया। उपस्थित लोगों ने इस कार्य के लिए कार्यकारिणी के सदस्य प्रणय बाकरे, भगवन्त शिंदे, जीवन भोसले और योगेश भोसले को बधाई दी। कार्यक्रम के दौरान युवा मराठा सेना द्वारा फल वितरण किया गया। मनोज राज 23 मार्च 2026