क्षेत्रीय
23-Mar-2026


बिलासपुर (ईएमएस)। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को दोपहर करीब 2.05 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक ग्राम धौराभाठा से छोटा मेडपार मार्ग की ओर अवैध हथियार लेकर जा रहा है। इस पर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। संदेही युवक को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से लोहे का धारदार हथियार (भुजाली) बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी ने हथियार रखने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पोखराजपुरी गोस्वामी, निवासी छोटामेडपार के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मनोज राज 23 मार्च 2026