क्षेत्रीय
23-Mar-2026
...


बिलासपुर (ईएमएस)। हिंदू नव वर्ष के पावन अवसर पर जीवन संस्कार सेवा समिति द्वारा सरकंडा स्थित एक वृद्धाश्रम में सेवा एवं सहयोग की भावना से वस्त्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने वृद्धजनों को नए वस्त्र भेंट किए और उनके साथ समय बिताकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान, स्नेह और जिम्मेदारी की भावना को प्रोत्साहित करना रहा। समिति के सदस्यों ने कहा कि बुजुर्ग हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं, जिनके अनुभव और मार्गदर्शन से समाज को सही दिशा मिलती है। ऐसे में उनकी देखभाल और सम्मान करना प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक दायित्व है। कार्यक्रम के दौरान वृद्धाश्रम में आत्मीयता और अपनापन का वातावरण देखने को मिला। बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान ने पूरे माहौल को भावुक और प्रेरणादायक बना दिया। समिति ने भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर करते रहने का संकल्प लिया। इस अवसर पर लोकेश पटेल, अंकित पटेल, सुमित शर्मा, जे. आर. आदित्य, सुजल तिवारी, राजवीर सोनी, आंशु पटेल, धनराज पटेल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। समिति ने आम नागरिकों से भी ऐसे सामाजिक कार्यों में भागीदारी की अपील की। मनोज राज 23 मार्च 2026