क्षेत्रीय
23-Mar-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार ने प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा की है। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा मप्र में जबलपुर से संजय यादव को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके पूर्व श्री यादव पिछड़ा वर्ग मोर्चा में जबलपुर महानगर जिला अध्यक्ष के दायित्व में कार्य कर रहे थे। सुनील साहू / मोनिका / 23 मार्च 2026