क्षेत्रीय
23-Mar-2026
...


कोरबा (ईएमएस) कोरबा जिलान्तर्गत कटघोरा नगर के व्यस्ततम तहसील चौक पर एक एंबुलेंस वाहन ने बाइक सवार युवक-युवती को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और उस पर सवार दोनों लोग सड़क पर दूर जा गिरे। इस हादसे में बाइक सवार युवक-युवती गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थिति को बिगड़ता देख कटघोरा पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने संवेदनशीलता दिखाते हुए भीड़ को नियंत्रित किया और एंबुलेंस के माध्यम से दोनों घायलों को बिना समय गंवाए तत्काल अस्पताल रवाना किया, जानकारी देते हुए बताया जा रहा हैं की घायल युवक-युवती कुसमुंडा क्षेत्र की कांग्रेस पार्षद गीता गवेल के पुत्र एवं पुत्री बताये गए हैं। 23 मार्च / मित्तल