क्षेत्रीय
23-Mar-2026


श्योपुर ( ईएमएस ) मानपुर थाना क्षेत्र के गुरनावदा गांव से 20 मार्च से लापता 22 वर्षीय युवक लख्मी बेरवा का शव सोमवार को गांव के पास मिला है। जानकारी के अनुसार, लख्मी बेरवा पिता गंगाधर बेरवा 20 मार्च की सुबह करीब 11 बजे अपने घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने पहले अपने स्तर पर उसकी तलाश की। कोई सुराग नहीं मिलने पर उन्होंने मानपुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सोमवार को गुरनावदा गांव के पास सीप नदी में ग्रामीणों ने उसका शव मिलने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है।