भोपाल(ईएमएस)। थाना हबीबगंज पुलिस ने हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को 24 घंटो में ही गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया है की शनिवार शाम को हबीबगंज इलाके में 12 नंबर मल्टी के पास एक बदमाश ने दो युवकों पर चाकू से हमला कर दिया था। मल्टी के पास मंदिर में पूजा चल रही था, उस समय बदमाश वहां गाली-गलौज कर रहा था। लोगों ने उसका विरोध किया तब वह युवकों से विवाद करने लगा। इसी दौरान उसने चाकू निकालकर एक युवक के पेट में चाकू घोंप दिया, वहीं बीच-बचाव कर रहे दोस्त पर भी बदमाश ने वार किया जिससे उसकी उंगलिया कट गई। दोनों का अस्पताल में इलाज जारी है। - पूजा के दौरान गाली-गलौच करने से मना करने को लेकर हुआ था विवाद पुलिस के अनुसार शाहपुरा स्थित मल्टी में रहतने वाला गणेश कपिल (35) प्राइवेट काम करता है। उसने पुलिस को बताया कि शनिवार शाम वह मल्टी नम्बर 104 में रहने वाली अपनी बहन से मिलने 12 नंबर मल्टी गया था। वहां उसका दोस्त शुभम नीलकंड (32) भी रहता है। बहन से मिलने के बाद वह शुभम से मिलने पहुचां और उसके घर के पास ही खड़े होकर बातें कर रहे थे, वहीं पास में ही मल्टी के नीचे स्थित मंदिर में गण गौर पूजा का कार्यक्रम चल रहा था। आसपास रहने वाली महिलाओं सहित कई लोग कार्यक्रम में मौजूद थे। तभी शुभम के पड़ोस में रहने वाला अमित भालेकार उर्फ मास वहां पहुंचा और बिना कारण गाली-गलौज करने लगा। जब अन्य लोगों के साथ ही शुभम और गणेश ने भी उसे समझाइश देते हुए कहा की यहां महिलाएं भी है, वह यहॉ गाली-गलौच न करें और यहां से चला जाये। इसके बाद अमित ने उन दोनो से विवाद करना शुरु कर दिया और इसी बीच अपने पास रखा चाकू निकालकर शुभम के पेट में घोंप दिया। जब गणेश अपने दोस्त शुभम को बचाने के लिये आया तब अमित ने गणेश के गले पर घातक वार किया जिससे बचने के लिये अपना बाया हाथ आगे करने पर शुभम की उंगलिया कट गई। झगड़े की आवाजे सुनकर आस-पास के लोग और घायल की बहन आ गई जिन्हें आता देख अमित जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। परिजनों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए 1250 अस्पताल पहुचायां गया जहॉ से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद हमीदिया अस्पताल रेफर कर दिया गया वहॉ उन्हें भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। शुभम की हालत गंभीर बताई जा रही है। अस्पताल से सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने फरार आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। - 24 घंटे में ही बदमाश पहुचां सलाखो के पीछे पुलिस ने फौरन ही घेराबंदी कर फरार आरोपी अमित भालेराव उर्फ मास पिता आन्नद भालेराव (18) निवासी 104 मल्टी एफ-6 पीसी नगर हबीबगंज को घेरांबदी कर दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने फरियादी गणेश कपिल और शुभम नीलकंठ पर जान से मारने की नियत से हमला करना स्वीकार किया। उसके कब्जे वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद करते हुए पुलिस ने प्रकरण में आर्म्स एक्ट का इजाफा किया है। पुलिस ने बताया की पकड़ाये गये आरोपी अमित भालेराव उर्फ मास के खिलाफ थाना हबीबगंज में दो अपराधिक प्रकरण पूर्व से दर्ज है। जुनेद / 23 मार्च