23-Mar-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन विपक्ष ने सत्तापक्ष को घेरने के लिए रणनीति बनाई है। वहीं विपक्ष की रणनीति की हवा निकलना के लिए सत्ता पक्ष ने भी पूरी तैयारी कर रखी है। विपक्ष जहां सत्ता पक्ष घेरने के लिए अपनी रणनीति पर काम कर रहा है। वहीं सता पक्ष ने फांसीघर मामला और दिल्ली विधानसभा सदन में पूर्व में प्रस्तुत की गई आबकारी नीति घोटाले मामले से संबंधित कैग रिपोर्ट पर लोक लेखा समिति के निष्कर्ष की रिपोर्ट सदन में प्रस्तुत करने की रणनीति के तहत विपक्ष को परेशान कर देने की योजना बना ली है। विधानसभा सदन में सत्तापक्ष रणनीति के तहत पूर्व सरकार के समय की बची हुईं कैग रिपोर्ट सदन में प्रस्तुत करेगा। इनमें जल बोर्ड, दिल्ली के वित्त, राजस्व, से लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास फ्लैग स्टाफ रोड के बंगला नंबर-6 के नवीनीकरण से संबंधित रिपोर्ट आदि शामिल हैं। यही वह मुद्दा है जिसने आम आदमी पार्टी और खाासकर पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल को सबसे अधिक परेशान किया है। सत्तापक्ष इस रिपोर्ट पर सदन में चर्चा करा सकता है। विधानसभा परिसर में कथित फांसीघर मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल और पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राखी बिड़ला आरोपी हैं। यहां ध्यान देने वाली बात है कि विधानसभा सदन में जितने भी मामले आने वाले हैं उनमें सभी में पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल का नाम मुख्यरूप से शामिल है। उधर विधानसभा में आप के चार विधायकों का निष्कासन बरकरार है। पिछले विधानसभा सत्र में आप के इन चार विधायकों को निलंबित कर दिया गया था। इनमें कोंडली विधायक कुलदीप कुमार, तिलक नगर विधायक जरनैल सिंह, बुराड़ी विधायक संजीव झा और सदर बाजार विधायक सोमदत्त शामिल हैं। अजीत झा /देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/23/मार्च/2026