मुरैना ( ईएमएस ) ।आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी, भोपाल से प्राप्त निर्देशों के तहत कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ के मार्गदर्शन में ई-दक्ष केंद्र मुरैना में जिले के विभिन्न विभागों के शासकीय सेवकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण ई-गवर्नेंस मैनेजर के नेतृत्व में संचालित हो रहा है, जिसमें अधिकारियों को क्रमशः 5-5 दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत ई-गवर्नेंस मुरैना के प्रशिक्षक श्री आशीष लिटोरिया द्वारा सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005, लोकसेवा गारंटी, सीएम हेल्पलाइन, सीपी ग्राम तथा सायबर सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों ने गंभीरता एवं सक्रिय सहभागिता के साथ प्रशिक्षण प्राप्त किया तथा विभिन्न विषयों पर अपने प्रश्नों के समाधान भी प्राप्त किए। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सालिनी सिंह, राजेश वशिष्ठ, एच.के. शर्मा, डॉ. अमित डंडोतिया, श्री स्वदेश सक्सेना, राजीव सिंह जादौन, डॉ. आर.पी. सिंह, पी.एल. शर्मा, जयवीर सिंह जादौन, रामअवतार सिंह सिकरवार, के.के. बांदिल, डॉ. नीरू यादव, डॉ. उमाशंकर शर्मा, श्यामसुंदर तोमर, डॉ. रेवानंद शर्मा, डॉ. शैलेन्द्र सिंह तोमर, डॉ. अनुभा माहेश्वरी, डॉ. एस.आर. मिश्रा, श्री अजय शर्मा, श्री एस.के. मोरिया, श्री के.के. कुशवाह, जनसंपर्क विभाग,सुश्री स्नेहा राजावत एवं श्रीमती श्रतु अग्रवाल सहभागिता कर रहे हैं।