राज्य
23-Mar-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली के मालवीय नगर में हुए सनसनीखेज डबल मर्डर केस में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है, जहां पुलिस ने दो सगी बहनों की हत्या के आरोप में उनकी मां सुनीता अरोड़ा को गिरफ्तार किया है। मालवीय नगर में 17 दिन पहले हुए दिल दहला देने वाले डबल मर्डर केस में कई खुलासे हुए हैं। पुलिस ने दो सगी बहनों की मौत के मामले में उनकी मां सुनीता अरोड़ा को गिरफ्तार किया है। तीन दिन पहले अस्पताल से छुट्टी और मनोवैज्ञानिक जांच के बाद पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर यह कार्रवाई की। शुरुआती जांच में सामने आया है कि लंबे समय से चल रहे घरेलू विवाद, तनाव और पारिवारिक परिस्थितियों ने इस खौफनाक वारदात को जन्म दिया। पुलिस के मुताबिक, 5 फरवरी गुरुवार शाम करीब 6:10 बजे मालवीय नगर के एफ ब्लॉक स्थित एक मकान से इस सनसनीखेज घटना की सूचना मिली थी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा खोलकर अंदर दाखिल होने पर अलग-अलग कमरों में दो युवतियों राधिका अरोड़ा (33) और गुनीशा अरोड़ा (28) के शव मिले। राधिका के चेहरे पर तकिया रखा था, जबकि दूसरी का गला क्रैप बैंडेज से दबाया गया था। दोनों के हाथों पर कट के निशान भी पाए गए। मौके पर उनकी मां सुनीता अरोड़ा बेहोशी की हालत में मिलीं थीं, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। अजीत झा /देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/23/मार्च/2026