क्षेत्रीय
23-Mar-2026
...


मुरथल (ईएमएस)। दिल्ली से मुरथल के मशहूर परांठे खाने निकले 7 दोस्तों की गाड़ी सोनीपत शहर में नेशनल हाईवे पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। इस भीषण टक्कर में कार चला रहे युवक समेत दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाकी दिल्ली से मुरथल के मशहूर परांठे खाने निकले 7 दोस्तों की गाड़ी सोनीपत शहर में नेशनल हाईवे पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। इस भीषण टक्कर में कार चला रहे युवक समेत दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाकी पांच घायल हो गए। मृतकों की पहचान बिलाल और उसके दोस्त विशाल के रूप में हुई है, जो दिल्ली के चांद बाग, भजनपुरा के रहने वाले थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। मोहम्मद अकरम ने बताया कि उसका भतीजा बिलाल अपने छह दोस्तों के साथ रात करीब 1 बजे दिल्ली से मुरथल परांठे खाने के लिए निकला था। सभी दोस्तों ने मुरथल में खाना खाया और वापस दिल्ली लौटने लगे। मुरथल से लौटते समय जैसे ही उनकी कार सोनीपत के राई थाना क्षेत्र के पास पहुंची, अचानक गाड़ी बेकाबू हो गई और डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि कार चला रहे बिलाल और उसके दोस्त विशाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य पांच दोस्तों को हल्की चोटें आई हैं। अजीत झा /देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/23/मार्च/2026