क्षेत्रीय
23-Mar-2026
...


ग्वालियर ( ईएमएस ) । नव दुर्गा श्री रामलीला सेवा समिति, सेक्टर-सी दीनदयाल नगर के तत्वाधान में आयोजित रासलीला महोत्सव के अंतर्गत बीती रात्रि भगवान श्रीकृष्ण द्वारा कंस वध की अत्यंत भव्य, ओजस्वी एवं रोमांचकारी लीला का मंचन किया गया। इस दिव्य प्रस्तुति ने उपस्थित दर्शकों को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह से सराबोर कर दिया। समिति के अध्यक्ष रणविजय सिंह कुशवाह ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी दी कि कंस के अत्याचारों से त्रस्त मथुरा वासियों की पीड़ा और भगवान श्रीकृष्ण द्वारा अधर्म के प्रतीक कंस का संहार, मंच पर अत्यंत जीवंत और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। जैसे ही श्रीकृष्ण ने कंस का वध किया, पूरा पंडाल जयकारों — “जय श्रीकृष्ण” और “धर्म की जय हो” — से गूंज उठा। लीला के दौरान कलाकारों के सशक्त अभिनय, मनमोहक संवादों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कंस के अहंकार और अत्याचार का अंत तथा सत्य और धर्म की विजय का संदेश सभी के हृदय में गहराई तक उतर गया। इस अवसर पर मुख्यअथिति पीताम्बर प्रताप सिंह (पीतू भईया ),संरक्षक बालकिशन साहू,अध्यक्ष रणविजय सिंह कुशवाह, उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह घुरैया, सचिव डॉ.सुनील तोमर, कोषाध्यक्ष नरेंद्र साहू, संयुक्त सचिव सुरेंद्र कांकर,राजीव कोठरी, अनिल श्रीवास,भारत परिहार सहित नवदुर्गा श्री रामलीला सेवा समिति के सदस्य एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।