राज्य
23-Mar-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) एक हिन्दू परिवार के साथ नवरात्रि पर्व के दौरान कल हुए एक सनसनीखेज मामले में जोमाटो द्वारा वेज ऑर्डर की जगह नॉनवेज डिश डिलीवर कर दी। आहत परिवार ने मामले की पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं उपभोक्ता फोरम में भी मामले को लेकर जाने की बात कही है। फूड डिलीवरी में लापरवाही का यह सनसनीखेज मामला मोबाइल व्यवसायी राहुल तिवारी निवासी गुलाबबाग के साथ हुआ। तिवारी के अनुसार रविवार शाम घर में नवरात्रि की पूजा चल रही थी। इसी दौरान उन्होंने जोमाटो के जरिए वेज मोड में कॉम्बो पैक (रोटी, बटर पनीर, चावल आदि) के साथ चिली पनीर ऑर्डर किया। करीब 363 रुपए के इस ऑर्डर की डिलीवरी उनके द्वारा 15 मिनट में कर दी गई थी परन्तु जब पैकेट खोला तो कॉम्बो के अन्य आइटम तो सही थे, लेकिन चिली पनीर की जगह चिली चिकन निकला। व्रत के माहौल में नॉनवेज डिश देखकर परिजन स्तब्ध रह गये और पार्सल को तुरंत घर से बाहर रख दिया गया। तिवारी के अनुसार उन्होंने ऐप पर शिकायत दर्ज कराई, जिस पर कंपनी ने ऑर्डर की पूरी राशि रिफंड कर दी। वहीं संबंधित रेस्टोरेंट नाइट किंग महालक्ष्मी नगर से संपर्क करने पर उन्होंने गलती स्वीकार की लेकिन पार्सल वापस लेने से इनकार कर दिया। राहुल तिवारी ने लसूडिया थाने में शिकायत दर्ज कराते कंज्यूमर फोरम में भी जाने की बात कही है। वहीं मामले में पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच कार्रवाई शुरू कर दी है। आनंद पुरोहित/ 23 मार्च 2026