राज्य
23-Mar-2026


निगम अमले ने स्वतंत्र विचरण करने वाले 25 पशुओं को कांजी हाउस भेजा तथा 04 घायल, बीमार पशुओं को पशु चिकित्सालय में भर्ती कराया हाका पार्टी ने 15 पशुओं को सड़कों से हटाया भोपाल(ईएमएस)। नगर निगम द्वारा सड़कों एवं सार्वजनिक स्थलों पर विचरण करने वाले पशुओं को पकड़कर कांजी हाउसों भेजने की कार्यवाही निरंतर की जा रही है। इसी तारतम्य में निगम के गौवर्धन परियोजना शाखा के अमले ने सोमवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्वतंत्र विचरण करने वाले 25 पशुओं को पकड़कर कांजी हाउस में भेजा जबकि 04 घायल,बीमार पशुओं को पशु चिकित्सालय आसरा भेजा। निगम की हाका पार्टी ने 15 पशुओं को सड़कों से हटाया तथा 20 पशुओं को गौशाला भेजा गया। निगम आयुक्त श्रीमती संस्कृति जैन के निर्देश पर निगम की गोवर्धन परियोजना शाखा के अमले ने शहर के 80 फीट रोड, अन्ना नगर, खजूरी रोड, पिपलानी, बरखेड़ा, आई एस बी टी, नर्मदापुरम रोड, साकेत नगर आदि क्षेत्रों में स्वतंत्र रूप से विचरण कर रहे 25 पशुओं को पकड़कर कांजी हाउस में भेजा जबकि 04 घायल, बीमार पशुओं को पशु चिकित्सालय आसरा भेजने की कार्यवाही की। निगम की हाका पार्टी के दल ने भी विभिन्न क्षेत्रों में सड़कों पर स्वतंत्र रूप से विचरण कर रहे 15 पशुओं को हांककर सड़कों से हटाया तथा 20 पशुओं को गौशाला भेजा गया। हरि प्रसाद पाल / 23 मार्च, 2026