राज्य
23-Mar-2026
...


01 ट्रक सामान किया जप्त शहर के अन्य स्थानों से भी हटाए अतिक्रमण, ठेले, बेंच, फ्लैक्स बोर्ड आदि जप्त किए भोपाल(ईएमएस)। नगर निगम द्वारा शहर में अतिक्रमणों को हटाने की कार्यवाही निरंतर जारी है। इसी तारतम्य में निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते के दलों ने सीएम हेल्प लाईन, कॉल सेंटर व अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के निराकरण तथा निगम की नियमित कार्यवाही के तहत न्यू मार्केट क्षेत्र में अतिक्रमणों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए अवैध हाकर्स एवं दुकानों के बाहर रखे सामान सहित अन्य अतिक्रमणों को हटाया और 01 ट्रक विभिन्न प्रकार का सामान जप्त किया इसके साथ ही अन्य क्षेत्रों में भी अतिक्रमणों के विरूद्ध कार्यवाही की गई और टीन का अवैध शेड, सांची पार्लर, बांस बल्ली के छप्पर, गन्ने की चरखी, नाली के उपर रखी फर्शियां, चबूतरे, सर्विस रोड से पान मसाले का ऑटो, लोडिंग वाहन, दुकानों का बाहर रखा सामान, फुटपाथ से सब्जी की दुकानें, ठेले, गुमठी, पान पार्लर, काउन्टर, फोल्डिंग टेबिल, कुर्सी, स्टूल, बोर्ड व अन्य अतिक्रमण हटवाकर नीबू पानी का ठेला, काउन्टर, छत ठेले, लोहे की बेंच, फ्लैक्स बोर्ड आदि जप्त किये। निगम आयुक्त श्रीमती संस्कृति जैन के निर्देश पर निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते के दलों ने सोमवार को न्यू मार्केट क्षेत्र में अतिक्रमणों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए अवैध हाकर्स, दुकानों के बाहर रखे सामान व अन्य अतिक्रमणों को हटाया और 01 ट्रक विभिन्न प्रकार का सामान जप्त किया। इसके अतिरिक्त निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने कोलार प्रियंका नगर, परफेक्ट प्लाजा, सलैया, शाहपुरा, त्रिलंगा, जवाहर चौक, सरस्वती नगर, न्यू मार्केट मस्जिद, बोट क्लब, डीबी मॉल, बागसेवनिया, चेतक ब्रिज, कस्तुरबा नगर, निजामुद्दीन रोड, अयोध्या बायपास, प्रभात चौराहा, अशोका गार्डन परिक्रमा पार्क, अशोका गार्डन दशहरा मैदान, चांदबढ़, रेल्वे स्टेशन प्लेटफार्म नं0-1, हमीदिया अस्पताल गेट नं0-1, मारवाड़ी रोड, टीला जमालपुरा इन्द्रा नगर, आजाद मार्केट, करोंद मण्डी गेट, भानपुर ब्रिज आयुष्मान हास्पिटल, छोला गणेश मंदिर, बैरागढ़ कोलूखेड़ा, बैरागढ पंजाब नेशनल बैंक आदि क्षेत्रों में अतिक्रमणों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कोलार प्रियंका नगर से 01 टीन का अवैध शेड, परफेक्ट प्लाजा रोड से 01 अवैध सांची पार्लर, अयोध्या बायपास ग्राउण्ड के अंदर अवैध बने बांस बल्ली के छप्पर, अशोका गार्डन परिक्रमा पार्क क्षेत्र में अवैध लगी 03 गन्ने की चरखियां, बैरागढ़ कोलूखेड़ा में घरों की नाली के ऊपर रखी फर्र्शियां, अशोका गार्डन दशहरा मैदान के पीछे 02 मकानों के बाहर अवैध बनें चबूतरे, सर्विस रोड से पान मसाले का ऑटो, लोडिंग वाहन, दुकानों का बाहर रखा सामान, फुटपाथ से सब्जी की दुकानें, ठेले, गुमठी, पान पार्लर, काउन्टर, फोेल्डिंग टेबिल, कुर्सी, स्टूल, बोर्ड व अन्य अतिक्रमण हटवाकर 01 नीबू पानी का ठेला, 01 काउन्टर, 02 छत ठेले, 02 लोहे की बेंच, 20 फ्लैक्स बोर्ड आदि जप्त किये। हरि प्रसाद पाल / 23 मार्च, 2026