हरिद्वार (ईएमएस)। पथरी पुलिस ने क्षेख् में गश्त के दौरान एक स्मैक तस्कर को दबोचा है। जिसके पास से पुलिस ने भारी मात्रा में स्मैक बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। पथरी थाना पुलिस के मुताबिक बीती देर शाम पुलिस का गश्त दल क्षेत्र में गश्त पर था। इसी दौरान पुलिस के गश्ती दल ने गन्ना तोल केंद्र के पास धनपुरा से एक संदिग्धा को दबोचा है। जिसकी तलाशी लेने पर पुलिस ने उसके पास से 8.35 ग्राम स्मैक बरामद की है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम शौकीन ऊर्फ सुक्खा पुत्र कासिम लाल निवासी ग्राम धनपुरा, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार बताया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। (फोटो-15) शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/23 मार्च 2026