ज़रा हटके
24-Mar-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। वर्तमान में बच्चों की पढ़ाई और गेमिंग सस्ते गैजेट्स तेजी से बदल रहे है। वर्चुअल रियलिटी और आगमेंटेड रियलिटी तकनीक बच्चों की पढ़ाई और गेमिंग की दुनिया को तेजी से बदल रही है। पहले ये तकनीक केवल महंगे गैजेट्स तक सीमित थी। भारत में स्थानीय निर्माण, बढ़ती प्रतिस्पर्धा और बजट विकल्पों के कारण इसकी कीमतें काफी कम हो गई हैं। स्मार्टफोन से चलने वाले वीआर ग्लासेस अब लगभग 500 रुपये से शुरू हो जाते हैं, जबकि स्टैंडअलोन हेडसेट्स की कीमत करीब 25 हजार रुपये तक है। कई स्कूलों में वीआर लैब्स भी स्थापित की जा रही हैं, जिनकी लागत लगभग 2 से 5 लाख रुपये तक आती है। इन लैब्स के जरिए छात्र इतिहास और विज्ञान जैसे विषयों को थ्री-डी अनुभव के साथ सीख पा रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में वीआर तकनीक नई संभावनाएं खोल रही है। इसके जरिए छात्र प्राचीन मिस्र के पिरामिडों के अंदर घूमने का अनुभव ले सकते हैं, सौरमंडल को करीब से देख सकते हैं या मानव शरीर के अंदर जाकर हृदय की कार्यप्रणाली को समझ सकते हैं। भारत की नई शिक्षा नीति नेशनल एजुकेशन पॅालिसी 2020 के तहत भी कई स्कूल डिजिटल और इमर्सिव तकनीकों का इस्तेमाल कर रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तकनीक से सीखने की गति पारंपरिक तरीकों की तुलना में कई गुना बढ़ सकती है। वहीं एआर आधारित ऐप्स की मदद से किताबों के पन्नों पर थ्री-डी मॉडल उभर आते हैं, जिससे बच्चों की जिज्ञासा और समझ दोनों बढ़ती हैं। गेमिंग की दुनिया में भी वीआर और एआर का प्रभाव तेजी से बढ़ रहा है। इन तकनीकों के जरिए खिलाड़ी खुद को गेम के भीतर मौजूद महसूस करते हैं। वे वर्चुअल दुनिया में रेसिंग, युद्ध या रोमांचक मिशन का अनुभव कर सकते हैं। आधुनिक वीआर सिस्टम में बेहतर ग्राफिक्स और कम मोशन सिकनेस के कारण गेमिंग अनुभव और भी वास्तविक हो गया है। भारत में कई किफायती वीआर गैजेट्स भी उपलब्ध हैं, जिनकी वजह से आम लोगों तक यह तकनीक तेजी से पहुंच रही है। उदाहरण के तौर पर इरुसु प्ले वीआर अल्ट्रा 2026 लगभग 2,699 रुपये में उपलब्ध है और इसे मोबाइल फोन से जोड़कर गेमिंग व वीआर वीडियो देखने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं मेटा क्यूस्ट 3एस लगभग 24,999 रुपये की कीमत में एक स्टैंडअलोन वीआर हेडसेट है, जिसमें कलर पास-थ्रू कैमरा और कई एजुकेशन ऐप्स उपलब्ध हैं। इसके अलावा क्लेगो 3डी वीआर हेडसेट करीब 2,240 रुपये में मिलता है और यह ओओएस व एंड्रॉयड दोनों के साथ काम करता है। अनिक वीआर हेडसेट लगभग 1,500 से 2,000 रुपये के बीच उपलब्ध है, जबकि डेवियंट वही सेट बॉक्स करीब 770 रुपये की कीमत में एंट्री-लेवल विकल्प प्रदान करता है। ये सभी गैजेट्स ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स जैसे अमेजन और पफलीपकार्ट पर डिस्काउंट ऑफर्स के साथ उपलब्ध हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि जो वीआर डिवाइस पहले 50 हजार रुपये से ज्यादा के होते थे, अब वे लगभग आधी कीमत में मिल रहे हैं। हालांकि लंबे समय तक लगातार इस्तेमाल से बचने और हर 10-15 मिनट के बाद ब्रेक लेने की सलाह भी दी जाती है। सुदामा/ईएमएस 24 मार्च 2026