क्षेत्रीय
24-Mar-2026
...


- घंटाघर ओपन थिएटर मैदान में गाड़ियों से स्टंटबाजी करने वालो पर पुलिस ने की कार्यवाही कोरबा (ईएमएस) कोरबा शहर के घंटाघर ओपन थिएटर मैदान में अपनी गाड़ियों से मौत का खेल खेलने वाले स्टंटबाजों पर पुलिस ने सख्त कार्यवाही की हैं। रसूख और रील के चक्कर में आम जनता की जान जोखिम में डालने वाले तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से एक थार गाड़ी भी जब्त की गई है। पुलिस ने स्टंट में शामिल अन्य कई वाहनों की पहचान कर ली है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय इनपुट के आधार पर इस ‘स्टंट गेम’ में शामिल अन्य फरार युवकों की तलाश कर रही है। पुलिस प्रशासन ने सख्त चेतावनी दी है कि सार्वजनिक स्थलों पर स्टंट कर दहशत फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। 24 मार्च / मित्तल