- क्रिकेट मुकाबलों ने भी बढ़ाया रोमांच सागर (ईएमएस)। ओजस्विनी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में हंगामा 2026 संस्था चेयरपर्सन डॉ सुधा मलैया जी के संरक्षण एवं श्रीमती रति मलैया जी के मार्गदर्शन में आयोजन चल रहा है। हंगामा कार्यक्रम के अंतर्गत आज का दिन पूरी तरह से रोडीज गेम के नाम रहा, जहां छात्र-छात्राओं ने उत्साह, ऊर्जा और जज्बे का शानदार प्रदर्शन किया। रोडीज गेम में प्रतिभागियों को विभिन्न रोचक, चुनौतीपूर्ण और रोमांचक टास्क दिए गए, जिन्हें उन्होंने पूरे आत्मविश्वास और टीम भावना के साथ पूरा किया। कभी शारीरिक क्षमता की परीक्षा, तो कभी मानसिक क्षमता की परीक्षा, टास्क में विद्यार्थियों ने अपने हुनर का बेहतरीन प्रदर्शन किया। पूरे आयोजन के दौरान दर्शकों का उत्साह भी चरम पर रहा और हर सफल टास्क पर तालियों की गूंज सुनाई दी। आज के कार्यक्रम में जहां रोडीज गेम मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा, वहीं क्रिकेट मुकाबले भी जारी रहे, जिन्होंने खेल प्रेमियों में उत्साह बनाए रखा। अब सभी की नजरें कल होने वाले क्रिकेट सेमीफाइनल पर टिकी हैं, जिसमें टीमें अपनी पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेंगी। इस आयोजन ने एक बार फिर साबित किया कि हंगामा महोत्सव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, आत्मविश्वास और टीम भावना को बढ़ाने का सशक्त मंच है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया। क्रिकेट के सेमिफाइनल मुकाबले मे जाने वाली टीमों के लिय सभी ने शुभकामनाएँ दी। निखिल सोधिया/ईएमएस/24/03/2026