नई दिल्ली (ईएमएस)। झंडेवाला मंदिर में नवरात्रि के दौरान भीड़ के कारण 23-27 मार्च तक ट्रैफिक प्रभावित रहेगा। कालका दास चौक से झंडेवाला तक भारी वाहनों पर दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक रोक रहेगी। नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए झंडेवाला मंदिर क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एडवाइजरी जारी की गई है। 23 मार्च से 27 मार्च तक राजधानी के कुछ प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित रहेगा, खासकर दोपहर और शाम के समय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में यात्रियों को पहले से योजना बनाकर निकलने की सलाह दी गई है। झंडेवाला मंदिर में नवरात्रि के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक का दबाव काफी बढ़ जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया है ताकि व्यवस्था सुचारु बनी रहे। अजीत झा /देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/24/मार्च/2026