बेगलुरु (ईएमएस)। आईपीएल 2026 से ठीक पहले आरसीबी के तेज गेंदबाज यश दयाल ने निजी कारणों को हवाला देते हुए लीग से अपना नाम वापस ले लिया है। आरसीबी के क्रिकेट डायरेक्टर मो बॉबट ने कहा है कि यश इस सत्र में टीम के साथ नहीं रहेंगे पर उनका अनुबंध बना रहेगा। बॉबट के अनुसार यश ने निजी समस्याओं के कारण नहीं खेलने का फैसला किया है। इससे पहले वह टीम के अभ्यास सत्र में भी शामिल नहीं हुए थे। गौरतलब है कि यश पर दो अलग अलग राज्यों में दो गंभीर मामले चल रहे हैं। इनमें एक नाबालिग से जुड़ा मामला भी शामिल है। दयाल पर लगे आरोपों के संबंध में कानूनी कार्यवाही भी जारी है। इस साल जनवरी में अदालत ने उन्हें एक मामले में अग्रिम जमानत दी । वहीं यश के बाहर होने से आरसीबी की मुश्किलें बढ़ गयी हैं। पिछले सत्र में इस गेंदबाज ने शानदार प्रदर्शन किया था। पिछले सत्र में यश दयाल ने आरसीबी के लिए अहम अवसरों पर अच्छा प्रदर्शन किया था। इससे टीम प्रबंधन का उन पर भरोसा भी बना हुआ था। अब आरसीबी उनकी जगह किस गेंदबाज को जिम्मेदारी देती है ये देखना होगा। ईएमएस 24 मार्च 2026