राज्य
24-Mar-2026
...


श्री हनुमान मंदिर आदर्श नगर से निकली प्रभात फेरी जबलपुर, (ईएमएस)। श्री रामनवमी महोत्सव के उपलक्ष्य में नर्मदा रोड स्थित श्री हनुमान मंदिर आदर्श नगर से 24 मार्च को प्रातः संकीर्तन प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी में शामिल भक्ति राम नाम संकीर्तन करते हुए निकले। आदर्श नगर की गलियां राम नाम संकीर्तन एवं राधे-राधे से गूंज उठी। विभिन्न मार्गो में भ्रमण करने के बाद संकीर्तन प्रभात फेरी श्री गुरुद्वारा आदर्श नगर पहुंची, जहां सिख समाज द्वारा संकीर्तन में शामिल भक्तों का जोरदार अभिनंदन किया गया। इस दौरान मंदिर समिति के सदस्य एवं समस्त कॉलोनी वासी उपस्थित रहे। सुनील साहू / मोनिका / 24 मार्च 2026/ 03.01