वाराणसी (ईएमएस)। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में स्थापित डा. अम्बेडकर उत्कृष्टता केन्द्र के अन्तर्गत सिविल सेवा (प्रारम्भिक एवं मुख्य) परीक्षा 2025-26 हेतु निःशुल्क कोचिंग के लिए अनुसूचित जाति (SC) एवं अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन 05 अप्रैल 2026 को प्रातः 10:30 बजे से 12:30 बजे तक (दो घंटे) विश्वविद्यालय परिसर के परीक्षा केन्द्र न्यू लेक्चर थिएटर ˈकम्प्लेक्स (एन. एल. टी. सी), विज्ञान संस्थान, में आयोजित की जायेगी। परीक्षा से सम्बन्धित सभी तैयारी पूरी कर ली गयी हैं। परीक्षार्थियों को अपने निर्धारित केन्द्र पर एक घण्टे पूर्व प्रातः 9:30 बजे से अपने प्रवेश पत्र, एक पासपोर्ट साइज फोटो एवं भारत सरकार से मान्यता प्राप्त परिचय पत्र के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है। केन्द्र ने यह भी सूचित किया की परीक्षार्थियों का प्रवेश-पत्र 18 मार्च 2026 से ऑनलाइन जारी कर दिया गया है, प्रवेश पत्र अभ्यर्थी विश्वविद्यालय के पोर्टल www.bhuonline.in से प्राप्त करें । अभ्यर्थी किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर डा. अम्बेडकर उत्कृष्टता केन्द्र के मेल dace.office@bhu.ac.in एवं मोबाईल नम्बर 9971348864 से सम्पर्क कर सकते हैं। डॉ नरसिंह राम/24/03/2026