क्षेत्रीय
24-Mar-2026
...


*समझाइश और मानवीय संवाद से जीती जंग थाना दीपनाखेड़ा पुलिस ने बचाई एक ज़िंदगी* सिरोंज (ईएमएस)। ग्राम बामोरीशाला में एक संवेदनशील घटना सामने आई, जहां एक महिला पानी की टंकी पर चढ़कर कूदने की धमकी दे रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। मौके पर महिला निदा पत्नी मेहबूब खां (उम्र 19 वर्ष), निवासी अयोध्याबस्ती थाना सिरोंज, हाल निवासी ग्राम गढ़ीपुरा बामोरीशाला, अपनी मां आरजू बी एवं परिजनों के साथ पानी की टंकी पर चढ़ी हुई थी। परिजन उसे समझाने का प्रयास कर रहे थे, किंतु वह नीचे उतरने को तैयार नहीं थी और लगातार कूदने की धमकी दे रही थी। *पुलिस की सूझबूझ और कार्रवाई:* स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए स्वयं पानी की टंकी पर चढ़कर महिला से संवाद स्थापित किया। महिला ने बताया कि उसे उसके परिजन ससुराल जाने से रोक रहे हैं, जिससे वह मानसिक रूप से व्यथित है। पुलिस द्वारा अत्यंत धैर्य, समझाइश एवं भरोसा दिलाते हुए उसे आश्वस्त किया गया कि उसकी समस्या का समाधान कराया जाएगा और उसे किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। लगातार समझाइश के बाद महिला शांत हुई और सुरक्षित नीचे उतरने के लिए तैयार हो गई। *सुरक्षित रेस्क्यू एवं समापन:* पुलिस टीम द्वारा महिला एवं उसके परिजनों को सुरक्षित पानी की टंकी से नीचे उतारा गया तथा महिला को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। इस त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया। *सराहनीय भूमिका:* उनि प्रकाश भिलाला (थाना प्रभारी दीपनाखेड़ा), प्रधान आरक्षक दीपक सेंगर, प्रधान आरक्षक सुल्तान पटेल, आरक्षक देवेंद्र पीप्पल, आरक्षक अनिल कुशवाहा एवं महिला आरक्षक रश्मि चौहान की इस मानवीय एवं साहसिक कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका रही। ईएमएस/मोहने/ 24 मार्च 2026