क्षेत्रीय
24-Mar-2026
...


ग्वालियर ( ईएमएस ) | डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर शहर के सभी पार्क एवं ऐसे पार्क जहां डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमाएं लगी हैं, उनकी साफ सफाई, रंगाई पुताई तथा सभी आवश्यक व्यवस्थायें पूर्ण हो जाऐं। यह संबंधित अधिकारी सुनिश्चित करें। उक्ताशय के निर्देश महापौर डॉ. शोभा सतीश सिंह सिकरवार ने डॉ. अम्बेडकर जयंती की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक करते हुए संबंधित अधिकारियों को दिए। निगम मुख्यालय स्थित महापौर कार्यालय कक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान एमआईसी सदस्य अवधेश कौरव, पार्षद प्रमोद खरे, अपर आयुक्त प्रदीप तोमर, उपायुक्त श्री मुकेश बंसल, कार्यपालन यंत्री सुरेश अहिरवार, सहायक यंत्री अशोक गुप्ता, अजय शाक्यवार एवं श्रीमती अभिलाषा बघेल सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में महापौर डॉ. सिकरवार ने कहा कि शहर में जिन स्थानों, पार्क में डॉ. अम्बेडकर जी की प्रतिमायें स्थापित हैं, ऐसे सभी स्थानों की बेहतर साफ सफाई हो तथा प्रॉपर लाइटिंग की व्यवस्था हो एवं पेयजल इत्यादी की व्यवस्था हो। इसके साथ ही प्रतिमाओं की साफ सफाई, पॉलिस इत्यादि जो भी आवश्यक हो सभी कार्य पूर्ण करा लिए जाऐं। इसके साथ ही अन्य व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।