नर्मदापुरम (ईएमएस)। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद नर्मदापुरम के द्वारा समस्त जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है अभियान के अंतर्गत जन जागरूकता हेतु कई प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में पिपरिया विकासखंड के सिवनी घाट पर जन अभियान परिषद के कार्यकर्ताओं के द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत नर्मदा तट क्षेत्र में श्रमदान के माध्यम से साफ सफाई का कार्य किया गया एवं उपस्थित लोगों को जल संरक्षण एवं संवर्धन की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था वूमेन चाइल्ड वेलफेयर एसोसिएशन मंजू , सामाजिक शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति आराध्या, सामाजिक संस्था सहित अनेक संस्थाओं का सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन विकासखंड समन्वयक दयाशंकर उमरे के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर महेंद्र पटेल, देवेंद्र पटेल, शीतल मोर्य, दुर्गेश गोस्वामी, पुष्पराज पटेल, समाज सेवी मीरा गढ़वाल का विशेष सहयोग रहा। ईएमएस/राजीव अग्रवाल/ 24 मार्च 2026