क्षेत्रीय
24-Mar-2026


दमोह :(ईएमएस)! जिले की जनपद पंचायत पटेरा अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बनगांव में विधायक निधि की राशि दस लाख रुपए की लागत से हुआ सीसी निर्माण कार्य जो बलराम पाठक के मकान से फूटा कुआं की ओर हुए निर्माण कार्य में कुछ दिनों बाद ही कीचड़ में तब्दील हो गया है।सीसी रोड सड़क निर्माण कार्य करते समय जिम्मेदारों ने नाली निर्माण नहीं कराया जिस कारण से सीसी सड़क के ऊपर से गंदा पानी बह रहा है और पानी के साथ साथ मिट्टी भी सीसी रोड पर जमा हो गई,ओर उसमें घास तक उग आई।10लाख रूपये की लागत से हुए इस घटिया निर्माण कार्य एक पंच वर्षी तक नहीं चल पाया ओर कुछ दिनों में ही सीसी सड़क के ऊपर घास उग आई ग्रामीणों को पैदल तक चलने में दिक्कत हो रही है,,10 लाख रुपए की लागत से इस सीसी निर्माण कार्य से ग्रामीणों को कोई सुविधा नहीं हुई है,जानकारी के लिए बता दे कि यह रास्ता श्मशान घाट की ओर भी जाता है एवं इस रास्ते है स्कूली बच्चों को भी निकलना पड़ता है लेकिन विधायक निधि की राशि 10 लाख रुपए की लागत से हुए इस घटिया निर्माण कार्य के जिम्मेदार अब मौन नजर आ रहे है।किस तरह से शासन की राशि का दुरूपयोग हुआ है ये आम जनता के लिए परेशानी बन गया है,इसी कीचड़ भरे दल दल से स्कूल के बच्चों को स्कूल जाने के लिए मजबूर होना पड़ता है लेकिन इस ओर अधिकारी ध्यान नहीं देते है,हैरानी की बात तो यह है कि कैसे उपयंत्री इसे सत्यापन कर देते है क्या आंख बंद करके उपयंत्री सत्यापन करते है या बिना देखे ही मोटी रकम उपयंत्री की आंख बंद कर देती है,और भुगतना ग्रामीणों को पड़ता है।अब देखते है खबर प्रकाशित होने के बाद शासन प्रशासन इस ओर क्या कार्यवाही करते है। ईएमएस/मोहने/ 24 मार्च 2026