क्षेत्रीय
24-Mar-2026


माझी समाज को मिलें आरक्षण का लाभ तो हमारी समाज की तस्वीर और तकदीर बदलेगी- रामकृष्ण रायकवार माझी समाज बचन की पक्की है- जयंत मलैया निषादराज और जय श्री राम के नारों से गूंजा दमोह दमोह :(ईएमएस)! जिला रैकवार, केवट, बर्मन, धुरिया, कहार, कश्यप, निषाद बाथम, भोई मल्लाह,ढीमर माझी समाज ने प्रभु श्री राम के सखा माझी समाज के आराध्य देव निषादराज महाराज जी की जयंती पर दमोह विशाल शोभायात्रा निकाली गई जिसमें फुटेरा मुहल्ला, शोभा नगर, फिल्टर कालोनी, पलंदी चौराहा, मुकेश नायक कालोनी,चैनपुरा, बजरिया वार्ड 07,लोको से स्वजातीय बंधु डीजे की धुन पर गांजे बाजे के साथ नाचते झूमते हुए महाराणा प्रताप स्कूल मैदान पहुंचे जहां भगवान निषादराज महाराज के चित्र का पूजन स्वजातीय बंधुओं के द्वारा किया गया जहां पर हजारों की संख्या के साथ निषादराज महाराज की जयंती पर विशाल शोभायात्रा प्रारंभ हुई जो पुराना थाना, मोहन टॉकीज, बकौली सांई मंदिर,घंटाघर,राय तिराहा,बस स्टैंड, जिला सहकारी बैंक, बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर चौराहा, भाजपा कार्यालय कीर्ति स्तंभ से शिवाजी चौक से वापस महाराणा प्रताप स्कूल मैदान में प्रसाद वितरण के साथ शोभायात्रा का समापन किया गया। आकर्षण का केंद्र रही प्रभु श्रीराम, सीता मैया और निषादराज की झांकी निषादराज शोभायात्रा के दौरान प्रभु श्रीराम, सीता मैया ओढ़े निषादराज महाराज की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। जहां पर शहर के विभिन्न चौराहों पर शोभायात्रा में भगवान का पुष्प वर्षा कर आरती पूजन के साथ स्वागत किया गया। ढिमरयाई नृत्य ने किया मंत्रमुग्ध निषादराज जयंती पर रैकवार केवट बर्मन धुरिया समाज का परंपरागत ढिमरयाई नृत्य की प्रस्तुति जगह जगह होती रही जिसने स्वजातीय बंधुओं और दमोह के आमजन को मंत्रमुग्ध कर दिया। हजारों की संख्या में माझी समाज ने दिखाई ताकत निषादराज जयंती पर दमोह नगर मे आयोजित विशाल शोभायात्रा में दमोह कि रैकवार, माझी,केवट, बर्मन, धुरिया कहार निषाद बाथम समाज ने अपनी सामाजिक एकता की ताकत दिखाई और जिस तरह हजारों की संख्या में माझी समाज निकली है वह एक बड़ी ताकत के साथ माझी समाज का शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है। माझी समाज बचन की पक्की है- जयंत मलैया निषादराज जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में दमोह विधायक जयंत मलैया ने समाज को संबोधित करते हुए कहा है कि हमारा तो माझी समाज से कई वर्षों से पुराना रिश्ता है मैंने देखा है कि माझी समाज बचन की पक्की है। और यह बात सत्य है कि मित्रता निभाने में माझी समाज कभी पीछे नहीं हटती है। माझी समाज को मिलें आरक्षण का लाभ तो हमारी समाज की तस्वीर और तकदीर बदलेगी- रामकृष्ण रायकवार मध्यप्रदेश माझी आदिवासी महासंघ के प्रदेश महामंत्री निषादराज जयंती में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने दमोह पहुंचे जहां पर उन्होंने कहा कि दमोह से मेरा गहरा रिश्ता है। उन्होंने कहा कि 1992 में मप्र की सुंदर लाल पटवा की भाजपा सरकार ने माझी,केवट, रैकवार,भोई मल्लाह कहार निषाद बाथम माझी को आरक्षण का लाभ दिया था। तब राज्य में भाजपा की सरकार थी और केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी लेकिन कुछ समय माझी आरक्षण का लाभ समाज को मिला लेकिन फिर माझी आरक्षण पर रोक लग गई। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मप्र के मुख्यमंत्री मोहन यादव से अपील करते हुए कहा है कि माझी समाज को माझी आरक्षण का लाभ दिलाने के लिए क़दम उठाए और त्वरित ही माझी समाज को आरक्षण दे जिससे कि हमारी समाज की तकदीर और तस्वीर बदलेगी। निषादराज रैकवार, केवट बर्मन धुरिया समाज के आराध्य नहीं बल्कि हिन्दू समाज के आराध्य देव है- मोंटी रैकवार निषादराज माझी समाज सेवा समिति भोपाल मप्र के प्रदेश उपाध्यक्ष व दमोह के ग्रामीण जिला अध्यक्ष मोंटी रैकवार ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम राम के सखा निषादराज महाराज रैकवार, केवट बर्मन धुरिया कहार निषाद बाथम माझी समाज के नहीं बल्कि संपूर्ण हिन्दू समाज के है। हमारे लिए प्रभु श्रीराम के आदर्शों पर चलना है। उन्होंने कहा कि रैकवार समाज जिससे भी दोस्ती करती है तो दिल से दोस्ती और दिल से दुश्मनी करती है। उन्होंने ऐतिहासिक शोभायात्रा पर दमोह की केवट, बर्मन, धुरिया कश्यप कहार निषाद बाथम भोई मल्लाह ढीमर रैकवार माझी समाज की एकता पर ऐतिहासिक शोभायात्रा पर सभी का धन्यवाद देकर कहा है कि हमारे लिए ऐसे ही संगठित होकर चलना है। इस दौरान फुटेरा मुहल्ला से पैलू रैकवार ने कहा है कि हमारी समाज की एकता ही हमारी ताकत है। सभी को ऐसी एकता बनाए रखना है। मांगज वार्ड समाज से माझी समाज के जिला मीडिया प्रभारी हिमांशु रैकवार ने कहा है कि निषादराज महाराज की जयंती मनाने का निर्णय पांच दिन पहले हुआ चार दिन तैयारी की पांचवें दिन दमोह की सड़कों पर हमारी समाज के हजारों लोगों का आना यह हमारी ताकत है इस दौरान दमोह नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष पंडित मनु मिश्रा, पूर्व भाजपा महामंत्री रमन खत्री, भाजपा जिला उपाध्यक्ष पं.मनीष तिवारी, पलंदी चौराहा से राजकुमार रैकवार, मुकेश नायक कालोनी से हेमंत रैकवार,चैनपुरा से मोनू रैकवार, शोभा नगर फिल्टर कालोनी से माझी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष संतोष रैकवार सचिव, ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष संतोष रैकवार पार्षद रमेश राठौर,आमचौपरा से मुन्ना रैकवार, लोकों से अमर रैकवार,धरमपुरा प्रकाश रैकवार, जटाशंकर से संदीप रैकवार, बेलाताल से राजू रैकवार, असाटी वार्ड से ओम रैकवार,इमलाई से ऋषभ नायक,सिविल वार्ड से गुड्डा रैकवार ने स्वजातीय बंधुओं को संबोधित किया है। इस दौरान कार्यक्रम का सफल संचालन समाज के माथे राकेश धुरिया, ग्रामीण जिला महामंत्री प्रहलाद रैकवार, ग्रामीण जिला मीडिया प्रभारी नरेश रैकवार और आभार शहर जिला अध्यक्ष राकेश रैकवार के द्वारा व्यक्त किया गया। सिंगर ऋषभ नायक के गाने का हुआ विमोचन माझी समाज के उभरते हुए मशहूर सिंगर ऋषभ नायक के द्वारा नवरात्रि पर महाकाली भैया के नाम गीत गाया है जिसका विमोचन माझी समाज के द्वारा किया गया है। साथ ही माझी समाज ने सिंगर ऋषभ नायक के उज्जवल भविष्य की कामना की है। इस दौरान प्रमुख रूप समाज के प्रदेश महामंत्री रामकृष्ण रैकवार (बंडा), राकेश धुरिया, मोंटी रैकवार,पैलू रैकवार,नंदू रैकवार, सुरेश रैकवार पथरिया,खिलाड़ी रैकवार,डॉ. एन.एल.रैकवार,द्वारका रैकवार,मदन रैकवार,ऐलू रैकवार,गोपाल रैकवार, विजय रैकवार, घंसू रैकवार, झल्लू रैकवार,भीम रैकवार, भगवान दास रैकवार, प्रकाश रैकवार,ऋसभ नायक,शिवम रैकवार,राजा रैकवार, दिनेश रैकवार,करण रैकवार,उदय रैकवार हेमन्त रैकवार, विकास रैकवार,सोनू रैकवार,नन्दन रैकवार, मोहन रैकवार, शनि रैकवार, बिहारी लाल बर्मन, लकी रैकवार, पप्पू रैकवार, महेंद्र रैकवार, विनोद रैकवार, पारस रैकवार , गंगन रैकवार,सत्यम रैकवार,साहिल रैकवार ,अरुण रैकवार ,देव रैकवार अंशु रैकवार,राजू रैकवार,राजेश रैकवार,विजय रैकवार,अक्कू रैकवार यश रैकवार,अतुल नायक, धर्मेंद्र रैकवार नोहटा, मिथुन रैकवार सहित बड़ी संख्या में स्वजातीय बंधुओं की मौजूदगी रही। ईएमएस/मोहने/ 24 मार्च 2026