क्षेत्रीय
24-Mar-2026


*निगम आयुक्त द्वारा महाकाल लोक स्थित आउटफाल जंक्शन का निरीक्षण* उज्जैन (ईएमएस)। निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा द्वारा मंगलवार को महाकाल लोक एवं बेगम बाग कॉलोनी का निरीक्षण करते हुए महाकाल लोक स्थित आउट ऑल जंक्शन का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निगम आयुक्त द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि महाकाल क्षेत्र में बड़ी संख्या में होटल, होमस्टे एवं रेस्टोरेंटों का संचालन किया जा रहा है प्रतिदिन निरीक्षण करते हुए इनके आस पास कचरा, गंदगी इत्यादि पाए जाने पर सम्बंधित संचालक पर जुर्माने की कार्यवाही की जाए, स्वास्थ्य निरीक्षक प्रतिदिन होटल, होम स्टे एवं रेस्टोरेंटों का निरीक्षण कर यह भी जांच करें के उनके द्वारा कचरा पृथक पृथक संग्रहण किया जा रहा है अथवा नहीं। निगम आयुक्त द्वारा महाकाल लोक स्थित आउटफाल जंक्शन का निरीक्षण कर चैम्बर की सफाई कार्य संसाधनों से कराए जाने के निर्देश दिए। निरीक्षण में अधीक्षणयंत्री श्री संतोष गुप्ता, उपायुक्त श्री संजेश गुप्ता, सहायक आयुक्त श्री राघवेंद्र पालिया सहित निगम उपयंत्री, सहायक यंत्री एवं स्मार्ट सिटी के अधिकारी मौजूद रहे। जनसम्पर्क अधिकारी नगर पालिक निगम उज्जैन ईएमएस/मोहने/ 24 मार्च 2026