* विपक्ष की मांग पर 30 मार्च तक के लिए स्थगित किया निगम का विशेष सम्मिलन* * कार्यसूची के 8 प्रस्तावों को दी गई सर्वानुमति से स्वीकृति* उज्जैन (ईएमएस)। मंगलवार को निगम का मा. विशेष सम्मिलन निगम अध्यक्ष श्रीमती कलावती यादव की अध्यक्षता एवं महापौर श्री मुकेश टटवाल, निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा एवं पार्षदगणों की उपस्थिति में आयोजित हुआ। सम्मिलन में कार्य सूची के प्रस्तावों पर विचार विमर्श किया गया - ऽ कार्यसूची के प्रस्ताव निगम का विशेष सम्मिलन दिनांक 09/03/2026 के कार्यवृत्त की पुष्टि की गई। निगम के विभिन्न विभागों में विभिन्न श्रेणी (उच्च कुशल, कुशल, अर्धकुशल, अकुशल) के कर्मचारी (मेन पॉवर) उपलब्ध कराये जाने हेतु एजेंसी का चयन करने अंतर्गत ई निविदा माध्यम से निविदा जारी किये जानें अथवा वर्तमान में कार्यरत आउटसोर्स एजेंसी किंग सिक्युरिटी गार्ड्स सर्विसेस प्रा.लि. के अनुबंध की अवधि एक वर्ष के लिये वृद्धित किये जाने के संबंध में प्रस्तुत प्रस्ताव को एमआईसी के ठहराव के क्रम में सदन की सर्वानुमति से स्वीकृति प्रदान की गई। जनसम्पर्क विभाग विभिन्न मदों में पुर्नविनियोजन किये जाने के संबंध में प्रस्तुत प्रस्ताव को एमआईसी के ठहराव के क्रम में सदन की सर्वानुमति से स्वीकृति प्रदान की गई। हरसिद्धि पाल से रामघाट तक मार्ग का चौड़ीकरण कार्य में प्रभावित सुलभ शौचालय हटाये जाने के संबंध में प्रस्तुत प्रस्ताव को सर्वानुमति से स्वीकृति प्रदान की गई। ऽ नगर पालिक निगम, उज्जैन अंतर्गत रेलवे एवं समस्त शासकीय संपत्तियों पर सेवाकर का निर्धारण करने के संबंध में प्रस्तुत प्रस्ताव को सर्वानुमति से स्वीकृति प्रदान की गई। उज्जैन शहर अंतर्गत संचालित सार्वजनिक सामुदायिक शौचालय मूत्रालयों में निरीक्षण के दौरान निर्धारित मापदंडो के अनुसार व्यवस्थाएं न पाये जाने पर सचालन संधारण एजेंसी पर अर्थदंड निर्धारित किये जाने के संबंध में एमआईसी के ठहराव के क्रम में सदन की सर्वानुमति से स्वीकृति प्रदान की गई। बजट वर्ष 2025-26 की मद बाण्ड जारी किये जाने हेतु चार्टेड अकाउंटेंट फीस सेमी रजिस्ट्रेशन एवं अन्य व्यय में पुर्नविनियोजन किये जाने के संबंध में प्रस्तुत प्रस्ताव को सर्वानुमति से स्वीकृति प्रदान की गई। अमृत मिशन 1.0 अंतर्गत उज्जैन शहर की सीवरेज परियोजना में भूमि के उपयोक्त के अधिकारों का अर्जन हेतु म.प्र. भूमिगत पाइप लाईन केबल एवं डक्ट अधिनियम 2012 अंतर्गत मुआवजा राशि का भुगतान कराने के संबंध में प्रस्तुत प्रस्ताव को सर्वानुमति से स्वीकृति प्रदान की गई। शेष सम्मेलन का आरंभ वंदेमातरम् गान के साथ किया गया। सदर में बजट पर चर्चा आरंभ होने से पहले नेताप्रतिपक्ष श्री रवि राय द्वारा विपक्ष की ओर से निगम अध्यक्ष श्रीमती कलावती यादव से बजट पर अध्ययन हेतु समय चाहा गया विपक्ष की मांग पर निगम अध्यक्ष द्वारा सदन को 30 मार्च 2026 तक के लिए स्थगित किया गया। सम्मिलन में नेता प्रतिपक्ष श्री रवि राय, एमआईसी सदस्य श्री शिवेन्द्र तिवारी, श्री अनिल गुप्ता, श्री सत्यनारायण चौहान, श्री प्रकाश शर्मा, पार्षद श्रीमती माया राजेश त्रिवेद्वी, श्रीमती सपना सांखला, श्री राजेन्द्र कुंवाल, श्रीमती लीला वर्मा, श्री प्रेमलता रामी सहित अन्य पार्षदगणों द्वारा चर्चा में भाग लिया गया। ईएमएस/मोहने/ 24 मार्च 2026