क्षेत्रीय
24-Mar-2026


शाजापुर (ईएमएस)। एचपीवी टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए जिले में विशेष कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर ऋजु बाफना ने सभी विभागों के समन्वय प्रयास से शतप्रतिशत 14 वर्ष की बालिकाओं का एच.पी.वी. वेक्सीन की मॉनिटरिंग एवं आवंटित लक्ष्यों की पूर्ति के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को नोडल अधिकारी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत तथा मुख्य नगरपालिका अधिकारी, नगरपालिका, नगर पंचायत को सहायक नोडल अधिकारी नामांकित किया है। इस अभियान के लिए जिला स्तरीय कन्ट्रोल रूम में डॉ. भूदेव मेहता मो.नं. 94068-65417 से सम्पर्क किया जा सकता है। लक्ष्य की शत-प्रतिशत पूर्ति के लिए प्रत्येक सप्ताह के बुधवार एवं शुक्रवार को स्वास्थ्य केन्द्रों पर शिविरों का आयोजन किया जाएगा। जनपद पंचायत शाजापुर में जिला चिकित्सालय शाजापुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, सुन्दरगढ़, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मक्सी एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बेरछा में शिविर लगाए जाएंगे। इसी तरह जनपद पंचायत शुजालपुर में सिविल हॉस्पिटल शुजालपुर मण्डी, सिविल हॉस्पिटल अकोदिया मण्डी तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पोलायकलां, जनपद पंचायत कालापीपल में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, कालापीपल, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अरनियाकलां एवं प्राथमिक स्वास्थ्य खोंकराकला तथा जनपद पंचायत मो. बड़ोदिया में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, मो. बड़ोदिया, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गुलाना, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, मोहना एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र दुपाड़ा में शिविर लगाए जाएंगे। कलेक्टर बाफना ने शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति के लिए विभागों द्वारा आवश्यक सहयोग किए निर्देशित किया है। ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव, ग्राम रोजगार सहायक 14 वर्ष की बालिकाओं को स्वास्थ्य संस्था में ले जाकर टीकाकरण कराना सुनिश्चित कराएंगे। विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी एवं विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक, जनपद शिक्षा केन्द्र शालाओं में 14 वर्ष की किशोर बालिकाओं की सूची मोबाईल नम्बर सहित निकटतम कैम्प सेन्टर को उपलब्ध कराने और अभिभावकों को वैक्सीन के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए हैं। परियोजना अधिकारी, महिला एवं बाल विकास, ग्राम की शाला त्यागी एवं अशिक्षित बालिकाओं की सूची तैयार कर उन्हें आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के माध्यम से कैम्प सेन्टर पर टीकाकरण करवाने तथा स्वास्थ्य विभाग सचिव, बीईओ बीआरसीसी से प्राप्त सूची अनुसार किशोरियों, बालिकाओं से सम्पर्क कर आशा कार्यकर्ता, एएनएम टीकाकरण सम्पन्न करवाएंगे एवं लगाए गए टीकों की शत-प्रतिशत इन्ट्री यूवीन पोर्टल पर अपडेट कराने के निर्देश दिए हैं। ईएमएस/मोहने/ 24 मार्च 2026