क्षेत्रीय
25-Mar-2026
...


- ठेकेदार के साथ सेटिंग का आरोप कोरबा (ईएमएस) कोरबा जिले में कार्य के प्रति अनियमित के आरोप में कोरबा जिले के अधीक्षण अभियंता (एसई) और कार्यपालन अभियंता (डीई) को निलंबित कर दिया गया हैं। उन पर आरोप हैं की जिले में चल रहे विद्युत कार्यों मे गंभीर अनियमित बरती गयी हैं। जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार की योजना आरडीएसएस मे सबसे ज्यादा काम कटघोरा ब्लॉक मे चल रहा हैं, जहाँ संबंधित ठेकेदार को लाभ पहुंचने और गुणवत्ता विहीन कार्यों को नज़र अंदाज कर भुगतान करने का आरोप हैं। बताया जा रहा हैं की पूर्व में भी इसी मामले मे कार्यपालन अभियंता को निलंबित किया जा चुका हैं। आरोप यह भी हैं की कोथारी टोल प्लाजा से लेंको पावर प्लांट तक 11केवी की लाइन आज़ भी अधूरी हैं। जहाँ खंबे लगा दिए गए, पर आज़ तक उसमे कंडक्टर तक नही लगा। ग्राम तिवारता से डुमरकछार मे 33केवी लाइन, तुमान सबस्टेशन से बरपाली के लिए 11केवी लाइन, बरबसपुर मे एलटी लाइन रिंग रोड मे एलटी लाइन जहाँ कुछ समय पूर्व 132केवी सबस्टेशन से उरगा सबस्टेशन की लाइन ले जानी थी, जो आज़ तक अधूरी हैं। जिसका भुगतान भी संबंधित ठेकेदार को नियम ताक पर रख कर का दिया गया। बहरहाल विद्युत विभाग द्वारा पहली बार बड़ी कार्यवाही करते हुए अधीक्षण अभियंता सरकार और कार्यापालन अभियंता कटघोरा को कार्य के प्रति लापरवाही और ठेकेदारों को अप्रत्यक्ष रूप से लाभ पहुंचने के आरोप में कार्यवाही की गयी हैं। बताया जा रहा हैं की अन्य जिलों मे भी इस प्रकार की बड़ी कार्यवाही हो सकती हैं। 25 मार्च / मित्तल