क्षेत्रीय
25-Mar-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार दो न्यायाधीशों के स्थानांतरण किये गए है। आदेश 20 अप्रैल, 2026 से प्रभावी होगे। मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय मुख्य न्यायाधीश संजीव सचदेवा द्वारा जारी आदेश अनुसार हाई कोर्ट की मुख्यपीठ जबलपुर में पदस्थ न्यायमूर्ति संदीप नटवरलाल भट्ट को इंदौर पीठ स्थानांतरित किया गया है। न्यायमूर्ति भट्ट गुजरात हाईकोर्ट से कुछ माह पूर्व ही स्थानांतरित होकर मप्र हाई कोर्ट में आए थे। वहीं हाइकोर्ट की इंदौर पीठ में पदस्थ न्यायमूर्ति संजीव कलगांवकर को जबलपुर मुख्यपीठ स्थानांतरित किया गया है। आनंद पुरोहित/ 25 मार्च 2026