क्षेत्रीय
25-Mar-2026
...


- दो पंचों के ग्राम से लापता हो जाने पर लिया गया निर्णय (कोरबा) कोरबा जिलान्तर्गत ग्राम करुमोहा में तहसीलदार पहुंचे तो थे अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग कराने लेकिन वहां पता चला की एक और महिला पंच लापता हो गई है। ग्राम सभा के अन्य पंचों द्वारा अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा न करने के आग्रह को स्वीकार करते हुए भैंसमा तहसीलदार ने प्रस्ताव पर चर्चा को स्थगित कर दिया। उल्लेखनीय हैं की कोरबा जिले के ग्राम करूमोहा की एक महिला पंच पति और बच्चे के साथ लापता हो गई थी। उसके परिजनों ने वर्तमान सरपंच पर अपहरण का आरोप लगाते हुए तमाम थानों और पुलिस अधीक्षक तक अपनी फरियाद पहुंचाई थी, लेकिन महिला पंच वापस नहीं लौटी। आज ही ग्राम सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग होना था। आज सुबह ही एक और महिला पंच लापता हो गई। ग्राम में भयंकर तनाव को देखते हुए पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंची तब ग्रामीण और पंचों ने वास्तविक स्थिति से सबको अवगत कराया। भैंसमा तहसीलदार ने अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा कर वोटिंग को निरस्त कर दिया। 25 मार्च / मित्तल