क्षेत्रीय
- दमकल की मदद से आग पर पाया गया काबू कोरबा (ईएमएस) कोरबा अंचल में लगभग 11:30 बजे पुरानी बस्ती दुर्गा मंदिर के सामने लगे एल टी लाइन के खंबे मे अचानक आग लग गई। आग लगने से मोहल्ले मे दहशत का माहौल बन गया आग लगने का क्या कारण हैं अभी पता नही चला हैं। फिलहाल लोगो की जागरूकता के कारण और दमकल की मदद से आग पर काबू पाया गया। शार्ट सर्किट, अधिक गर्मी, लोड बढ़ना आदि कारण माना जा रहा हैं। हालाकि इस आग से घरों मे क्या-क्या नुकसान हुआ हैं की जानकारी प्राप्त नही हो पाई हैं। बहरहाल बस्ती मे दहशत का माहौल बना हुआ हैं। 25 मार्च / मित्तल