कोरबा (ईएमएस) कोरबा वन मंडल के पसरखेत रेंज अंतर्गत केराकछार क्षेत्र में डेरा डाले 9 हाथियो के दल में मुमेंट करते हुए आगे का रूख कर ठाकुरखेता जंगल में पहुंच गया। हाथियो के दल को महुआ संग्रहण के लिए जंगल गया ग्रामीणों ने देखा और इसकी सूचना संबंधित वन अमले को दी गई। जिस पर विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर हाथियों की निगरानी में जुट गई है। ठाकुरखेत एवं आसपास के क्षेत्रों में मुनादी कराकर ग्रामीणों को सतर्क करने का अभियान शुरू कर दिया गया है। उनसे कहा जा रहा है कि क्षेत्र में बढ़ी संख्या में हाथी धूम रहे है। अत: उससे दूरी बनाए रखे वही डिवीजन के करतला रेंत स्थित पहाड़ गांव मे सक्ती क्षेत्र से एक दंतैल हाथी के आने की सूचना के बाद वन विभाग सतर्क हो गया है। करतला वन परिक्षेत्र के प्रभारी रेंजर अर्चना पैकरा ने बताया कि क्षेत्र में गस्ती बढा दंतैल की पतासाजी तेज कर दी गई है। हालाकि उसका लोकेशन नही मिल पा रहा है। ऐसी संभावना है कि हाथी पहाड़ पर कही छिपा हुआ है। अत: ग्रामीणों को सावधान रहने की जरूरत है। 25 मार्च / मित्तल