कोरबा (ईएमएस) कोरबा जिलान्तर्गत वीर शहीदों के बलिदान को नमन करते हुए शहीद दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, कोरबा द्वारा कोसबाड़ी चौक में एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गयी। इसमें देश के अमर सपूत शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी। दो मिनट का मौन धारण कर उनके बलिदान को याद किया गया। इस दौरान दीप प्रज्वलित कर शहीदों को नमन किया गया, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति से ओतप्रोत हो उठा। उक्त श्रद्धांजलि सभा भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी के निर्देशानुसार एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह रंधावा के नेतृत्व में संपन्न हुई। इस अवसर पर जिला महामंत्री अजय विश्वकर्मा, बी.डी. शर्मा, रजनीश मिश्रा, सूरज शर्मा, शिव देवांगन, अल्पसंख्यक मोर्चा के दोनों जिला महामंत्री चक्रेश जैन, सनी सिंह, फिरोज खान, प्रदेश प्रभारी आरिफ खान, राजेश राठौर, सुखदेव संधू, आशीष पांडे, अंकुश शर्मा, सरदार सोनू भाटिया, मनजीत कौर, मीडिया प्रभारी सिमरन कौर खत्री सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह रंधावा ने कहा कि जिस उम्र में लोग अपने जीवन का आनंद लेते हैं, उस उम्र में शहीद भगत सिंह ने देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। उन्होंने कहा कि भले ही आज भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनका बलिदान देश कभी नहीं भूल सकता। उन्होंने आगे कहा कि आज देश का हर बच्चा भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की भावना से प्रेरित है और जरूरत पड़ने पर छत्तीसगढ़ महतारी की रक्षा के लिए समर्पित है। 25 मार्च / मित्तल