- एनएसयूआई जिलाध्यक्ष ने कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन कोरबा (ईएमएस) कोरबा-पश्चिम क्षेत्र में ग्राम पंचायत हरदीबाजार अंतर्गत ग्राम रेकी में प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजन के तहत बनी रोड में एक निजी संयंत्र के द्वारा भारी वाहनों को खड़ा कर दिए जाने का आरोप लगा एनएसयूआई जिलाध्यक्ष ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा है। बताया जा रहा हैं की संयंत्र के सामने रात्रि में प्रकाश व्यवस्था भी नहीं होने के कारण दुर्घटना की संभावना अधिक बनी रहती है। उक्त शिकायत करते हुए एनएसयूआई जिला अध्यक्ष ग्रामीण ने कलेक्टर के नाम सौंपे ज्ञापन में कहा है कि ग्राम पंचायत हरदीबाजार अन्तर्गत रेकी रोड में प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना के तहत मार्ग बना हुआ है। उसी से लगा एक निजी संयंत्र स्थापित है, जो अपने भारी वाहन को प्रधानमंत्री सडक़ में खड़ी कर जाम लगा देते हैं। जिससे मार्ग से गुजरने वाले ग्रामीणों को कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। श्री राठौर का कहना है कि पूर्व में जिला परिवहन अधिकारी को पत्र देकर कार्रवाई का आग्रह किया गया था। इसके बाद भी आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। मामले में उन्होंने आम जनता को राहत प्रदान करने मांग की है। 25 मार्च / मित्तल