क्षेत्रीय
25-Mar-2026
...


- समारोह में अधिकारी व जवानों ने अपने अनुभव किये साझा कोरबा (ईएमएस) कोरबा जिले में शासकीय कार्यो में कसावट लाने पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने हाल ही में भारी संख्या में तबादले किये हैं। तबादले से थाने में तैनात पुलिस कर्मी भी प्रभावित हुए हैं। जिन्हें रिलिव करने से पूर्व समारोह आयोजित कर विदाई दी गई। उल्लेखनीय हैं की कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने दो दिनो पूर्व पुलिसिंग में कसावट लाने 213 प्रधान आरक्षक और आरक्षकों की तबादला सूची जारी की है। उनके तबादला आदेश में जवानों को तत्काल प्रभाव में संबंधित थाना चौकी में आमद देने के निर्देश जारी किए हैं। उनके निर्देश का पालन करते हुए हेड कांस्टेबल व कांस्टेबलों का कार्यमुक्त और आमद देने का सिलसिला शुरू हो गया है। जिला मुख्यालय से जारी तबादला सूची से कटघोरा थाने में तैनात आरक्षक रमेश कश्यप, विवेक जोशी, मनीष कुमार साहू, दुबराज सिंह, राजेंद्र कंवर, राजकुमार राज, सुखदेव मुंडा, अनिता जगम, ओमप्रकाश कंवर व प्रदीप यादव भी प्रभावित हुए हैं। उनका तबादला अलग-अलग थाना चौकियों में किया गया है। कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने जवानों के लिए कार्यमुक्त करने से पहले विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में थाना प्रभारी सहित अन्य अधिकारियों ने जवानों को पुष्प देकर सम्मानित किया। उन्हें आमजनता की सेवा में सदैव तत्पर रहने के संदेश दिए। जवानों ने भी थाना प्रभारी सहित अन्य अधिकारियों को हमेशा कर्तव्य पथ पर चलने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में दौरान अधिकारी व जवानों ने पदस्थापना के दौरान किए गए कार्यों को साझा किया। संभवत: यह पहला अवसर है, जब थाना प्रभारी और उनके स्टाफ ने तबादले से प्रभावित पुलिस जवानों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया है। 25 मार्च / मित्तल