क्षेत्रीय
25-Mar-2026
...


, मांगलिया डिपो से आपूर्ति सुचारू, अफवाहों से दूर रहने की अपील इन्दौर (ईएमएस) जिले में पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य और सुचारू बनी हुई है। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर आज बुधवार को सुबह 6 बजे से मांगलिया स्थित एचपीसीएल, भारत पेट्रोलियम एवं इंडियन ऑयल के डिपो पर टैंकरों में ईंधन भरने का कार्य तेज गति से प्रारंभ कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह 8 बजे तक मांगलिया डिपो से हिंदुस्तान पेट्रोलियम की 25 टैंकर लारियां, भारत पेट्रोलियम की 17 तथा इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की 19 टैंकर लारियां विभिन्न पेट्रोल पंपों के लिए रवाना हो चुकी हैं। डिपो पर पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल एवं डीजल उपलब्ध है और पूरी क्षमता के साथ टैंकरों को भरा जा रहा है। जिला प्रशासन की टीम सुबह 5 बजे से ही सक्रिय होकर मांगलिया डिपो तथा फील्ड के पेट्रोल पंपों का सतत निरीक्षण कर रही है, ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और ईंधन की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और अपनी आवश्यकता के अनुसार ही पेट्रोल-डीजल प्राप्त करें। जिले में ईंधन की कोई कमी नहीं है तथा आपूर्ति पूरी तरह व्यवस्थित रूप से जारी है। बता दें कि कल रात अचानक अनर्गल और झूठी अफवाहों के चलते शहर के पेट्रोल पंपों पर अचानक भीड़ उमड़ पड़ी थी। पेट्रोल पंपों पर इतने वाहन थे कि आसपास की सड़कों तक जाम लग गया था। स्थिति को देखते हुए तमाम अधिकारियों ने मैदान पकड़ लिया था वहीं पेट्रोल पंप संचालकों ने परेशान हो पंप बंद कर दिए थे। स्थिति की गंभीरता और शहर में पेट्रोल के लिए व्यर्थ में बन रही आपाधापी को देखते हुए कलेक्टर शिवम वर्मा ने‌ आमजनता से अपील भी जारी की थी कि वे अफवाहों पर और सोशल साइट्स पर शेयर पोस्ट की जा रही अपुष्ट खबरों पर ध्यान न देवे। इंदौर जिलेभर में पर्याप्त ईंधन हैं। लिहाजा पेट्रोल डीजल का भंडारण बिल्कुल भी नहीं करें। और पेट्रोल पंपों पर व्यर्थ भीड़ बड़ा पेनिक की स्थिति नहीं निर्मित होने दें। आनंद पुरोहित/ 25 मार्च 2026