क्षेत्रीय
25-Mar-2026
...


कोरबा (ईएमएस) कोरबा वन मंडल में 11 हाथी घूम रहे हैं। जानकारी के अनुसार कुदमुरा रेंज में घूम रहा दंतैल हाथी वापस धरमजयगढ़ वन मंडल लौट गया है। इधर सक्ती से 2 हाथी करतला रेंज पहुंच गए हैं। हाथियों ने ग्राम छुइया में धान की फसल को चौपट कर दिया। फसरखेत रेंज के केराकछार जंगल में घूम रहे 9 हाथी फिलहाल शांत है। इससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। होली के पहले 11 हाथी सक्ती रेंज की ओर चले गए थे। जिसमें से एक-एक कर हाथी लौटने लगे हैं। एक दंतैल और एक मादा हाथी छुईया पहुंच गए और धान की फसल को नुकसान पहुंचाया। दोनों हाथी अभी ग्राम पहाडग़ांव के जंगल में घूम रहे हैं। 25 मार्च / मित्तल