- धार्मिक भावना आहत करने का मामला: भागवत कथा का बैनर फाड़ने वाला आरोपी गिरफ्तार जांजगीर(ईएमएस)। जिले के भोजपुर थाना क्षेत्र में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला सामने आया है। भागवत कथा के दौरान मंदिर के प्रवेश द्वार पर लगे फ्लेक्स बैनर को अज्ञात व्यक्ति द्वारा फाड़ दिया गया। घटना उस समय हुई जब श्रद्धालु कलश यात्रा के दौरान हसदेव नदी से लौट रहे थे। इस दौरान मंदिर गेट पर लगा बैनर क्षतिग्रस्त पाया गया, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। मामले में प्रार्थी योगेश कुमार देवांगन की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के आधार पर आरोपी की पहचान राजेश वाल्टर (71) के रूप में की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 298 के तहत कार्रवाई की है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। सत्यप्रकाश(ईएमएस)25 मार्च 2026