क्षेत्रीय
25-Mar-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। भजनपुरा के घोंडा में सोमवार देर रात 18 वर्षीय मोहम्मद आसिफ की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस सुरक्षा में कमी का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सीसीटीवी फुटेज से एक आरोपी की पहचान हुई है और पुलिस जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है। आसिफ ई-रिक्शा चलाता था। भजनपुरा थाना क्षेत्र के घोंडा में कृष्णा मंदिर के पास सोमवार देर रात एक युवक पीछे से चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंचे स्वजन युवक को जगप्रवेश चंद्र अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद स्वजन ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अस्पताल के बाहर हंगामा किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के जरिए एक आरोपित की पहचान की जा रही है। मृतक की पहचान 18 वर्षीय मोहम्मद आसिफ निवासी सुभाष मोहल्ला भजनपुरा के रूप में हुई है। आसिफ के भाई नेक मोहम्मद ने बताया कि सोमवार देर रात एक जानकार ने उन्हें सूचना दी कि आसिफ पर किसी ने हमला कर दिया है। वह अपने परिवार के साथ मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्वजन ने आरोप लगाया कि जिस स्थान पर आसिफ की हत्या हुई है, कुछ दिन पहले वहां एक और युवक हत्या की गई थी। इसके बाद भी पुलिस ने वहां पर सुरक्षा नहीं बढ़ाई। स्वजन ने मामले में पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही भजनपुरा थाना के अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। आसिफ के चार भाई और पांच बहने हैं। वह ई-रिक्शा चलाता था। उसकी मौत के बाद परिवार में मातम पसर गया है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/25/मार्च/2026