क्षेत्रीय
25-Mar-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) पारंपरिक हल्दी-कुमकुम से स्वागत के साथ हिंदू नववर्ष के अवसर पर आयोजित मिलन समारोह में नारी शक्ति, भारतीय संस्कृति व परंपरा और सामाजिक जागरूकता व विभिन्न मुद्दों पर चिंतन किया गया। जागरूक महिला, सशक्त भारत के तत्वावधान में आयोजित इस मिलन समारोह की अध्यक्षता ऋतु साहू ने की। समारोह की शुरुआत पारंपरिक हल्दी-कुमकुम से स्वागत के साथ हुई। महिलाओं को पूजन सामग्री भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। महिलाओं ने महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपने विचार रखे। युवाओं के बदलते व्यवहार जैसे विषयों पर चिंता जताते हुए परिवार व संस्कारों की भूमिका पर जोर दिया गया। महिलाओं को एक-दूसरे का सहयोग करने का संदेश दिया गया। संचालन का नेतृत्व दीप्ति हाड़ा ने किया। आनंद पुरोहित/ 25 मार्च 2026