क्षेत्रीय
25-Mar-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) समाज हित में कार्य करने के संकल्प के साथ जैन सोशल ग्रुप इंदौर उड़ान का शपथ समारोह संपन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि निलेश वेद, विनय बाकलीवाल, अनिल जैनको, सुनीता फरक्या, साधना गोलेछा, पंकज संघवी, राजीव जैन थे जिन्होंने नवीन अध्यक्ष के रूप मे प्रीति पांड्या, सचिव टीना पाटनी व कोषाध्यक्ष रजनी पवैया को शपथ ग्रहण करवा सेवा कार्यों के लिए योजना भी बनवा अन्य सदस्यों के विचार भी जाने गए। आयोजन में संस्थापक अध्यक्ष साधना भंडारी ने कहा कि ग्रुप को 13 वर्ष पूरे हुए जो इसकी सफलता को दर्शाता है। समारोह में आगामी कार्यों पर चर्चा और बीते वर्ष की गतिविधियों पर भी प्रकाश डाल तंबोला भी खेला गया। अंत में आभार टीना पाटनी ने माना। आनंद पुरोहित/ 25 मार्च 2026