- नवरात्रि पर दिखी सामाजिक समरसता बिलासपुर (ईएमएस)। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर सिरगिट्टी नवीन प्राथमिक शाला में सामाजिक समरसता का अनूठा उदाहरण देखने को मिला। शाला में अध्ययनरत 81 कन्याओं का विधि-विधान से पूजन कर उनका सम्मान किया गया।कार्यक्रम में प्रधान पाठिका अंजू शुक्ला, शिक्षिका शशि सिंह, सीता रजक और शिक्षक योगेश करंजगांवकर ने कन्याओं के पैर धोकर, कुमकुम तिलक लगाकर उनका पूजन किया। इस दौरान कन्याओं को उपहार भी भेंट किए गए, जिससे वे काफी उत्साहित नजर आईं। वर्षों से निभाई जा रही परंपरा शाला के शिक्षकों ने बताया कि यह परंपरा पिछले कई वर्षों से निभाई जा रही है। वर्ष में दो बार नवरात्रि के अवसर पर कन्या पूजन किया जाता है, जिसमें समाज के लोगों का भी सहयोग मिलता है।कार्यक्रम के अंत में शाला के सभी बच्चों को प्रसाद स्वरूप केले का वितरण किया गया।इस अवसर पर कार्यक्रम में शिक्षिका मुमताज बेगम खान और पूर्णिमा पात्रे सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। मनोज राज 25 मार्च 2026