क्षेत्रीय
25-Mar-2026
...


- 2022 के आदेश के बाद भी नहीं मिली नौकरी बिलासपुर (ईएमएस)। एनटीपीसी सीपत परियोजना से प्रभावित भू-विस्थापित किसानों ने अपनी मांगों को लेकर कलेक्टर मंगलवार को ज्ञापन सौंपा है। किसानों ने आरोप लगाया कि वर्ष 2022 में अनुविभागीय अधिकारी मस्तूरी द्वारा 6 किसानों की स्थायी नियुक्ति के निर्देश दिए जाने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। 2022 के आदेश पर अब तक अमल नहीं किसानों का कहना है कि प्रशासनिक स्तर पर स्पष्ट निर्देश जारी होने के बाद भी संबंधित विभाग और प्रबंधन द्वारा नियुक्ति प्रक्रिया लंबित रखी गई है। इससे प्रभावित परिवारों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।ज्ञापन की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, संभागीय आयुक्त, सांसद तोखन साहू, विधायक दिलीप लहरिया, पुलिस अधीक्षक और थाना प्रभारी सीपत को भी प्रेषित की गई है। ज्ञापन में सूर्यप्रकाश सनेही सहित विभिन्न गांवों के किसानों के हस्ताक्षर शामिल हैं, जिन्होंने अपनी मांगों के शीघ्र समाधान की अपील की है। एक सप्ताह में जांच और बैठक की मांग ज्ञापन में किसानों ने मांग की है कि पूरे प्रकरण की तत्काल जांच कर एक सप्ताह के भीतर पुन: बैठक आयोजित की जाए और लंबित नियुक्तियों पर निर्णय लिया जाए।किसानों ने स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित समय सीमा में समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो आठ गांवों के किसान एकजुट होकर जिला प्रशासन कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन करेंगे। मनोज राज 25 मार्च 2026