क्षेत्रीय
25-Mar-2026
...


बिलासपुर (ईएमएस)। सार्वजनिक स्थान पर चाकू लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले आरोपी को थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गिरफ्तार कर लिया है। मामला 24 मार्च का है, जब पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि शनिचरी रपटा पुल स्थित दुर्गा मैदान के पास एक युवक धारदार हथियार लेकर राहगीरों को डरा रहा है। सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस की टीम ने मौके पर दबिश देकर आरोपी राजेश पासी उर्फ गोलू (27 वर्ष), निवासी टिकरापारा खटिक मोहल्ला को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक धारदार चाकू बरामद किया गया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मनोज राज 25 मार्च 2026